छठ व्रतियों की सुविधा के लिए युवकों ने बनाया तख्तों का पुल

देवरिया। ग्राम प्रधान की बेरुखी पर युवाओं का उत्साह भारी पड़ा। जिस प्रकार प्रभु श्रीराम के लंका में जाने के लिए नल नील व भालू बन्दरों ने रामेश्वर पुल बना दिया उसी प्रकार लार के कोहरा गॉव के यादव टोला के उत्साही युवकों ने एक घण्टे में छठ रास्ते में भरे पानी व कीचड़ पर तख़्त का पुल बना दिया। छठ पर्व पर घाटों की सफाई और सजावट की कई खबरों के बीच लार में एक खबर सबसे अनोखी निकली। कोहरा गॉव के युवाओं ने एक घण्टे के भीतर छठ घाट पर जाने के लिए अस्थायी तख़्त का पुल तैयार कर दिया। युवकों की टीम गॉव में दौड़ दौड़ कर गयी और 40 चैकियां एकत्रित करके एकघन्टे के भीतर पुल तैयार कर दिया। छठ व्रती महिलाओं ने उन युवकों को खूब आशीर्वाद दिया।
दरअसल गॉव में जहाँ छठ पूजा होती है रास्ते में लगभग एक फीट ऊँचा पानी व कीचड़ भरा था। युवाओं की पुरे क्षेत्र में बड़ी चर्चा है। अस्थायी तख़्त का पुल बनाने वालों में प्रमुख रूप से मनीष कुमार यादव, सुबाष यादव,पंकज यादव,राकेश यादव,प्रमोद यादव,प्रदीप यादव ,राहुल यादव,लालू यादव ,दिलीप यादव, किसुन यादव ,अंकित यादव आदि प्रमुुुख रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!