मेहरौना पुलिस का जादू, खाली दिखे ट्रेलर से भी पकड़ ली शराब
देवरिया। लार थाना के मेहरौना बार्डर पर तैनात पुलिसकर्मी शराब पकड़ते पकड़ते इतने ट्रेंड हो गए हैं कि अब किसी वाहन से शराब लेकर मेहरौना के रास्ते बॉडर पार नहीं किया जा सकता। मेहरौना पुलिस के जादू का असर मंगलवार की शाम देखा गया। एक बड़ा ट्रेलर जो खाली दिख रहा था उससे शराब निकल गयी। दरअसल ट्रेलर का फर्स डेढ़ फीट ऊपर कराकर अंदर लोहे के गुप्त तहखाना बना था। उस तहखाना में हरियाणा से शराब भर बिहार भेजी जा रही थी। ट्रेलर नम्बर एच आर47बी 4067 को चेकिंग के दौरान लार थाने के मेहरौना मे तैनात सिपाही दिब्यशंकर राय ,धीरज तिवारी ,रामचन्द्र मौर्य ,दिपक यादव व सोनू कुमार की टीम ने एस आई योगेन्द्र या्दव के नेतृत्व मे पकड लिया । चालक फुरकान पुत्र असरथ निवासी नरेला थाना अली पुरा दिल्ली व खलासी अजय पुत्र सत्यवीर निवासी छाडा़ थाना बहादुर गढ जिला झझर हरियााणा पकड़ लिए गए हैं। पुलिस के इस खोजी कार्रवाई की चहुँओर प्रशंसा हो रही है।
फोटो:प्रमोद विश्वकर्मा