खबर का असर:24 घण्टे में लुटेरे गिरफ्तार

देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के डेहरी गॉव के समीप 20 अक्टूबर 2019 को एक कम्पनी के कर्मचारियों से हुई लूट के मामले में the news wala .com की खबर का व्यापक असर हुआ। खबर चलने के तुरन्त बाद मईल पुलिस सक्रिय हो गयी। जो पुलिस पहले केस लिखने में आनाकानी करती है उसी पुलिस ने लूट का केस भी दर्ज किया और 24 घण्टे के भीतर लुटेरों को लूट की बाइक व मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। लोग पुलिस को शाबासी दे रहे हैं।
कल 20 अक्टूबर को एक कम्पनी में काम करने वाले अभिषेक सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी सिधुआ बांगर भाट थाना कसया जिला कुशीनगर व गौरव पुत्र दिनेश्वर सिंह निवासी कैथवलिया थाना तरकुलवा देवरिया अपने प्रोडक्ट का प्रचार करने मईल थाना क्षेत्र के डेहरी गांव गये । तीन युवकों ने उनको मारपीट कर बाइक व मोबाइल लूट लिए। घटना की जानकारी होते ही सोशल मीडिया सहित पोर्टल पर खबर वायरल हुई। हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल आकाश सिंह पुत्र स्व मंटू सिंह , शैलश सिंह पुत्र रामशिरोमणि सिंह निवासी डेहरी व अजय कुमार पुत्र रविन्द्र प्रसाद निवासी सतरांव को पल्सर बाइक व मोबाइल के साथ दबोच लिया। आरोपितों पर धारा 392, 504, 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया ।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक मईल रवि कुमार रवी ने कहा कि लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। लूट की बाइक व मोबाइल भी बरामद कर ली गयी।