मऊ में टायर एजेंसी के मालिक समेत दो को मारी गोली, एक की मौत

मऊ में टायर एजेंसी के मालिक समेत दो को मारी गोली, एक की मौत

मऊ। यूपी में गुंडा राज का उदाहरण एक बार फिर सामने आया।लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अभी उनकी चिता ठण्डी नहीं हुई कि मऊ में टायर एजेंसी मालिक अजयकुमार सिंह व उनके कर्मचारी विनोद गुप्ता को बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली से घायल विनोद गुप्ता की मौत हो गयी।योगी राज में यूपी में बेखौफ अपराधियों का कहर जारी है। प्रदेश में आपराधिक घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला यूपी के मऊ का है, चिरैयाकोट थाने के कस्बे में बाइक सवार बदमाशों ने एमआरएफ टायर एजेंसी के मालिक सहित दो लोगों को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। बदमाशों की कई राउंड फायरिंग के बाद बाजार में अफरातफरी भी मच गई। चिरैयाकोट कस्बे में आजमगढ़ जनपद को जाने वाले रोड पर रानीपुर थाने के पलिया गांव निवासी एमआरएफ टायर के एजेंसी शो रुम मालिक अजय कुमार सिंह सहित दो लोगों को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दिया। घायल कर्मचारी विनोद गुप्ता की रविवार की भोर में लगभग 4.00 बजे मौत हो गई। यह खबर स्थानीय बाजार में पहुंचते ही दहशतजदा व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापार मंडल के नेता सड़क पर उतर पड़े और बाजार को बंद करा दिए।
दिनदहाड़े दुकान में घुसकर व्यापारी और उसके कर्मचारी पर गोलीबारी की घटना से पूरा बाजार सकते में है। क्षेत्र और आसपास दहशत और डर का माहौल है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद साहू व महामंत्री अब्दुल सत्तार कुरैशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया है। लोग योगी राज को गोली राज की संज्ञा दे रहे हैं।

यह भी देखें  सरकारी अस्पतालों पर एंटी रैविज इंजेक्शन नहीं

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!