मऊ में गैस सिलेंडर फटने से गिरा दो मंजिला मकान, 12 की मौत , कई दबे

  • मऊ में सिलिंडर ब्लास्ट से गिरी दो मंजिला इमारत, 12 की मौत, 30 घायल
  • मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
  • घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सीएम ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश
  • विस्फोट की आवाज सुनकर इलाके में मची अफरातफरी , लोग घरों से बाहर भागे
  • अधिकारियों मुताबिक, अभी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
  • पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं

The News Wala : उत्तर प्रदेश के मऊ में मोहम्दाबाद के वलीदपुर गांव में छोटू विश्वकर्मा के घर में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो मंजिला इमारत ढह गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के दो मकान भी ध्वस्त हो गए। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग मलबे में दबे रह गए हैं । जानकारी के मुताबिक एक घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया जिसके बाद दो मंजिला इमारत गिर गई ।  यह सब इतनी जल्दी हुआ कि इमारत में रह रहे लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से निकलकर बाहर भागे। बाहर का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है तथा बलास्ट की जांच के लिए मौके पर एटीएस को रवाना किया गया है। प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम) अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है तथा सरकार ने डीएम और एसपी समेत अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं  |

यह भी देखें  शिक्षिका को उसके बेटे सहित गोलियों से उड़ाया

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!