लार में गड्ढे में बनवा दिए पशु अस्पताल
देवरिया। सरकारी धन के दुरुपयोग का नमूना देखना हो तो लार आएं। 35 लाख पानी में डुबाने का इंतजाम हो गया। सड़क की ऊंचाई से ढाई फीट नीचे नया पशु अस्पताल बन गया। जब बरसात होगी तब इस अस्पताल में लबालब पानी होगा।
नए पशु अस्पताल की नीव भी नहीं ऊँची की गयी। जैसे तैसे बने इस पशु अस्पताल को किस मानक से बनवाया गया । पशु पालन विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधि के बंदरबांट में सरकारी धन का इतना बड़ा दुरूपयोग हुआ कि जो ही पशु पालक अस्पताल पहुंच रहे नए अस्पताल को देखकर यही कहने लगे है कि इस अस्पताल की आयु कितनी होगी भगवान ही मालिक है। जमीन के से नीव की ऊंचाई नहीं दी गयी। सड़क से ढाई फीट गहरे में नया पशु अस्पताल बन गया। क्षेत्रीय लोंगो ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है। लोंगो ने यह भी कहा कि लार क्षेत्र के बड़े बड़े बड़बोले नेता चाहे सत्ताधारी दल के हो या विपक्ष के इस मुद्दे पर क्यों मौन हैं यह भी विचारणीय है