मईल में लूट
देवरिया। जिले में लगातार गिर रही कानून व्यवस्था की स्थिति और बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बीच रविवार को मईल थाना क्षेत्र में लूट की वारदात हो गयी। एक नामवर कम्पनी के प्रचार में आये कर्मचारियों से उनकी बाइक, मोबाइल व नकदी लूट लिए गए।
मईल थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के पास कम्पनी के प्रोडक्ट का प्रचार करने आये दो कर्मचारियों से कुछ युवक बाइक व मोबाइल लूट कर फरार हो गए ।पीड़ितों ने मईल थाने में तहरीर देकर कार्रवाही की गुहार लगाई है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर में कार्य करने वाले अभिषेक सिंह पुत्र विजय सिंह सिन्धुआ बाजार व गौरव सिंह पुत्र दिनेश्वर सिंह निवासी कैथवलिया थाना तरकुलवा कम्पनी के सामान का प्रचार प्रसार करने के लिये रविवार के दिन डेहरी गांव के तरफ गए थे ।गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुँच दोनों लोगो ने वहां खड़े कुछ युवकों से गांव में जाने का रास्ता पूछा ।दोनों को बाहरी जानकर वहां खड़े युवकों ने उन लोगो का बाइक व मोबाइल लूट जान से मारने की धमकी देकर कर फरार हो गये ।पीड़ितों ने मईल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की गुहार लगाई है।इस बाबत एसओ रविन्द्र कुमार रवि ने बताया कि सूचना मिली है ।बाइक व मोबाइल लूटने वालो की तलाश की जा रही है ।जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।