सिपाही के हाथ में डंडे की जगह मोबाईल हो तो सस्पेंड करो

लखनऊ। योगी सरकार के कई फरमान जारी हुए। कई धूल में मिल गए। अब सरकार का नया फरमान आ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किये हैं कि सिपाही के हाथ में डंडे की जगह मोबाइल मिले तो तुरन्त सस्पेंड करो। अब योगी को यह कौन समझाये कि पुलिस का आधा काम मोबाइल से हो रहे हैं। पुलिस पैदल गस्त करती है तो फोटो कप्तान को भेजे जाते। पुलिस मौके की स्थिति, मौजूदगी सहित कई कार्य भी मोबाइल के सहारे ही करती है। उत्‍तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ  काफी सख्त नजर आ रहे हैं. उन्होंने समीक्षा बैठक में एक बार फिर से पुलिस के पेंच कसे हैं. बैठक में उन्‍होंने प्रदेश पुलिस को कई निर्देश दिए हैं. उन्‍होंने कहा कि बाजारों में त्‍योहार  के मौके पर लूटपाट और छीना-झपटी की घटनाएं न होने पाएं. साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग को बेहतर करने और डायल 100 की गाड़ियों को लगातार संवेदनशील क्षेत्र में गश्‍त करने की सख्‍त हिदायत दी है.

सीएम योगी ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल के हाथ में मोबाइल के बजाए डंडा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई बार देखने को मिला है कि ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल मोबाइल पर सोशल मीडिया में व्यस्त रहता है. सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर कांस्टेबल के हाथ में डंडा अनिवार्य रूप से होना चाहिए, अगर ऐसा नहीं है तो कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्‍काल सस्‍पेंड किया जाए.

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!