काशीदास बाबा की जयकार से गूंजा सरेह

लार। डैनी गांव में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह सोमवार को जयकारे से सरेह गूंज उठा। यदुवंशियों के कुल देवता की पूजा में दूर दराज से यादव समाज के अतिरिक्त अन्य लोंगो ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

सुबह कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्र व गांव के महिला व पुरूष श्रद्धालूओं ने कलश यात्रा निकाली। पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक यादव व पूर्व ग्राम प्रधान संजय त्रिगुणायत, वरिष्ठ पत्रकार एन डी देहाती जुलुस में सबसे आगे चल रहे थे। नैनी प्राथमिक स्कूल से शुरू हुई कलश यात्रा दर्शन इण्टर कालेज रक्सा से होते हुए नैनी गॉव का भरमन उसके बाद डैनी गॉव का भरमन करते हुए गॉव के उत्तर पूर्वी स्थित बने पूजा पांडाल के पास पहुंची। यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड बाजे थे।

कार्यक्रम में आये पंथी सुरेंद्र यादव ने पुरोहित द्वारा वेदी स्थापित करा नवग्रह आदि देवताओं का पूजन किया। उसके बाद काशीदास बाबा की पूजा प्रारम्भ हुई। उन्होंने तरह.तरह के करतब दिखा भीड़ को रोमांचित कर दिया। सुरेंद्र यादव ने अराठी मंथन द्वारा अग्नि प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि काशीदास बाबा की पूजा श्रद्धा व विश्वास का प्रतीक है। काशीदास बाबा का पूजा लगभग पांच हजार पूर्व से मनाया जाता है उन्हाने कहा कि यह यदुवंशियों के कूल देवता हैं। काशीदास बाबा को कृष्ण भगवान का साक्षात दर्शन हुआ था। यदि आप के अंदर श्रद्धा व विश्वास नहीं तो सब बेकार है।इसके अलावा भिखमपुर देवरिया से आये फर्री कलाकारों रामबडाई, पंकज, नितेश, सरवन, लालवचन, जगदीश, नथुनी व राजू ने फर्री नृत्य प्रस्तुत किया। अन्य कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं आजमगढ से आये बिरहा कलाकारों उमेश बिहार रंजना भारती, सुषमा भारती ने अपने विविध गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगाया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान संजय त्रिगुणायक, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश यादव, अशोक यादव, कुमार यादव, गामा यादव, अरविन्द यादव, राजेन्द्र यादव, बाबूनन्द यादव, हरेराम यादव, गौतम यादव, नरेन्द्र यादव, दिग्विजय त्रिगुणायक, चन्दन यादव, प्रमोद चन्द्र त्रिगुणायक, हरेराम सिंह, सुधीर दूबे, राजेन्द्र यादव सहित अन्य श्रद्धालू उपस्थित रहे।

यह भी देखें  भारतीय राजनीति में गाली-गलौज: क्या है नेताओं की गंदी जुबान का सच, लोकतंत्र पर असर

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!