हत्या व आत्महत्या की गुत्थी में उलझा सड़ा शव

लार, देवरिया। वह चार दिनों से लापता था। पुलिस में कहीं उसके गायब होने की सूचना नहीं थी। उसका शव एक सुनसान कमरे के खड़की से लटका मिला। खिड़की में तार से गला बाँधा गया था। शरीर फर्श पर टेक रहा था। भला ऐसे भी कोई आत्महत्या करता है जिसमे शरीर को फर्श से टेक मिले और गला कसने से उसकी मौत हो जाय। लार पुलिस के लिए कुछ भी सम्भव है।
लार के घारी वार्ड निवासी इशहाक पुत्र नसरुल्लाह 45 वर्ष पिछले चार दिनों से लापता था। शुक्रवार को दोपहर उसका शव घारी वार्ड में कृपाल आश्रम के पीछे काशीराम आवास के एक सुनसान कमरे की खिड़की में बंधे एक तार से लटकता हुआ पाया गया। बच्चों ने पहले इसे देखा। जब चारो ओर शोर हो गया तो लोग पुलिस से घटना की जानकारी दिए। घटना स्थल से थाने पर महज 5 मिनट के भीतर ही पहुंचा जा सकता है लेकिन पुलिस को पहुंचने में एक घण्टा लग गया। तब तक घटना स्थल पर घारी सहित आसपास के सैकड़ो लोग पहुँच गए। जितनी मुँह, उतनी बातें। ज्यादातर लोग मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की जगह मामले को रफा दफा करने के चक्कर में थे। बहरहाल पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम में भेज दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मौके से ली गयी तश्वीर चीख चीख कह रही यह आत्म हत्या नहीं है। मृतक इशहाक तीन भाइयों में सब से छोटा था सब से बड़े भाई इम्तियाज़ व मझले भाई का नाम इलतियाज़ है। गॉव के कुछ लोग उसे विक्षिप्त बता रहे।

यह भी देखें  'Make in Gorakhpur' पुस्‍तक का विमोचन

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!