पुलिस की निगाह में पुष्पेन्द्र भले अपराधी था, यहाँ तो कैंडिल जले
देवरिया। खनन माफिया पुष्पेन्द्र यादव पुलिस की निगाह में अपराधी था। पुलिस ने उसका इनकाउंटर कर दिया। पुलिस की निगाह में वह भले अपराधी था लेकिन सपा के लोग उसे अपराधी नहीं मान रहे। जिले में सपा और यादव वर्ग का एक बड़ा तबका उसकी मौत पर दुःख व्यक्त कर रहा। उसकी मौत को हत्या बताया जा रहा। जगह जगह विरोध हो रहे। इसी क्रम में देवरिया जिले के भागलपुर बाजार में युवाओं ने शुक्रवार की शाम कैंडिल मार्च निकाल कर पुष्पेन्द्र यादव को श्रद्धांजलि दी और पुलिस पर हत्या के केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अखिलेश यादव ,अम्ब्रेश कुमार मणि ,संदीप यादव मैनेजर यादव आकाश यादव ,ब्रिज भूषण यादव ,राजन ,अभिषेक ,नागेन्द्र यादव ,अमरेंद्र ,मुलायम यादव, मुकेश,मकेलु यादव, विवेक, अभिनव ,प्रिंस ,संजीव, यासीन अहमद ,गोलू तिवारी, मिन्टू, निखिल जायसवाल ,अनिकेत, गंगा यादव, सतेंद्र ,शिवम आदि उपस्थित रहे । पिछले ढाई साल कार्यकाल में अपराधियों के एनकाउंटर को अपनी उपलब्धि बताने वाली योगी सरकार झांसी के खनन व्यापारी पुष्पेंद्र यादव के एनकाउंटर पर घिरती नजर आ रही है। परिजन मामले में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान पर मर्डर का आरोप लगा रहे हैं और अब विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुट गया है। बीते शनिवार देर रात झांसी के करगुवां खुर्द इलाके के निवासी पुष्पेंद्र यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दीया था।