शिविर में करीब 300 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण

गायत्री शक्ति पीठ के नेतृत्व में डुमवलिया में हुआ नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

शिविर में करीब 300 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण

सलेमपुर, देवरिया। क्षेत्र के डुमवलिया में गायत्री शक्ति पीठ द्वारा कांग्रेस नेता माधव तिवारी के देखरेख में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के दबे कुचले व गरीब समाज के लोगों का भला होगा। यह बहुत ही परोपकार का काम है।इस दौरान शिविर में डॉ अभिषेक सिंह ने ने करीब 300 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया।इन मरीजों में 40 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया। और मरीजों को निःशुल्क चश्मा व दवा वितरण किया गया। आयोजक माधव तिवारी ने बताया कि मरीजों को कोई असुविधा न हो इसके लिए हर इंतजाम किया गया है।आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा। शिविर में डॉ अभिषेक सिंह के साथ संतोष कुमार सिंह, उत्तम कुमार, अविनाश कुमार, चंद्रिका पटेल,राकेश कुमार यादव आदि सहयोग में शामिल रहे।

About Author

यह भी देखें  कोरोना योद्धा बिना हथियार ,अच्छे दिन वालों की है सरकार

Leave a Reply

error: Content is protected !!