अखंड भारत संकल्प दिवस 2025: मिर्ज़ापुर के अदलहाट में भव्य भगवा यात्रा, ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा बाज़ार

  • अभिजीत श्रीवास्तव, मिर्ज़ापुर

अदलहाट, मिर्ज़ापुर: अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर गुरुवार को नव ज्योति इंटर कॉलेज, गरौड़ी के प्रांगण में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। सभा का शुभारंभ एकल गीत और अमृत वचनों के साथ हुआ, जिसने उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की।

मुख्य वक्ता और पूर्वी उत्तर प्रदेश के धर्म संयोजक अभय ने अपने संबोधन में कहा, “यह भूमि हमारी मां है, और राष्ट्र ही दुर्गा है। देश ही सब कुछ है।” उन्होंने महर्षि अरविंद के क्रांतिकारी विचारों का उल्लेख करते हुए बताया कि अरविंद सबसे बड़े क्रांतिकारी थे, जिनके आश्रम में आज भी अखंड भारत की संकल्पना की पूजा की जाती है। उन्होंने पांडिचेरी में अपनी प्रेरणा से अखंड भारत का मानचित्र भी बनाया था।

सभा के पश्चात, अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल भगवा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में युवाओं ने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ पूरे अदलहाट बाज़ार को गुंजायमान कर दिया। यात्रा नव ज्योति इंटर कॉलेज से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जमालपुर ब्लॉक पर समाप्त हुई। भगवा वस्त्र धारण किए युवा हाथों में तलवार, गदा और त्रिशूल लिए चल रहे थे, जो साहस और शौर्य का प्रतीक था।

यात्रा की अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन गौरी शंकर ने किया। इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP), और बजरंग दल के सदस्यों के साथ-साथ समाज के अन्य लोग भी शामिल हुए। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में एकता, शक्ति, और जागरण की भावना को मजबूत करना था।

यह भी देखें  वीएमडब्लू टीम ने हरा चारा के साथ की गौसेवा

बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों पर भगवा झंडे लहराते हुए यात्रा में शामिल हुए, और उनमें अपार उत्साह देखा गया। यह यात्रा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनी।

इस आयोजन में महेंद्र नाथ, विभाग सह कार्यवाह रामबालक, पर्यावरण प्रमुख गोविंद, आलोक, जगदीश, दिनेश सिंह, आलोक कुमार श्रीवास्तव, कलाधर, निखिल, आशीष, पारसनाथ, सुरेंद्र, आशु बाबा, अनूप, बैजनाथ, राजन तिवारी, विनय, दीपक, सतेंद्र, पुष्पराजवन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!