पश्चिम बंगाल के मालदा में हिंसा: इंटरनेट बंद, 34 गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। उपद्रवियों ने कई दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की, लूटपाट की घटनाएं भी सामने आई हैं। हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है और अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है, और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच, कलकत्ता हाईकोर्ट ने हिंसा पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से पूरी रिपोर्ट तलब की है।

प्रशासन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

About Author

यह भी देखें  राजस्थान से वापस भेजे गए 129 पाकिस्तानी नागरिक

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!