‘विकसित भारत युवा संसद’ के लिए 09 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन

जयपुर। राजकीय महाविद्यालय, जयपुर द्वारा ‘विकसित भारत युवा संसद’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना और सार्वजनिक मुद्दों पर उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्निग्धा शर्मा ने बताया कि इच्छुक युवा 09 मार्च तक माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ‘विकसित भारत से आप क्या समझते हैं?’ विषय पर 01 मिनट का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। चयनित 150 प्रतिभागियों के लिए ऑफलाइन प्रतियोगिता 11-12 मार्च को महाविद्यालय परिसर में होगी।

प्रतियोगिता में चयनित 10 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में विधानसभा, जयपुर में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद राज्य स्तर से तीन प्रतिभागी चयनित होकर संसद भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता में जयपुर, जयपुर ग्रामीण और दौसा जिले के 18 से 25 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं।

About Author

यह भी देखें  25 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा सुशासन दिवस

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!