लार पुलिस ने 13.60 लाख की शराब पकड़ी

देवरिया। लार के मेहरौना चौकी पर पुलिस ने एक डीसीएम में लदी 156 पेटी शराब पकड़ा। भाग रहे डीसीएम चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया। शराब हरियाणा के जींद से बिहार ले जाई जा रही थी। शुक्रवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मेहरौना चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव, कांस्टेबल शमसुल खां, सोनू भारती, दीपक यादव और रामचंद्र मौर्य ने वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली तो उसमें 156 पेटी शराब मिली। कैसिनो प्राइड ब्रांड की 750 एमएल की 36 पेटी 375 एमएल की 40 और 180 एमएल की 80 पेटी शराब है। उन्होंने बताया कि डीसीएम छोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष जाट निवासी करमगढ़, थाना नरवाना, जिला जींद, हरियाणा बताया। उसने बताया कि शराब जींद से लादकर बिहार ले जा रहे थे। बताते चले की लार के मेहरौना चौकी पर लगातार शराब पकड़े जाने से लार थाने में ट्रकों के खड़ा होने की जगह नहीं बची है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!