प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा ठप्प

Ambulance: सरकारी एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी के खिलाफ कर्मचारी कर रहे हैं हड़ताल

बकाया वेतन और अन्‍य दस सूत्रीय मांगों को लेकर के कई जिलों में सरकारी एंबुलेंस सेवा आज ठप है। 108 सरकारी एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी आज गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, लखनऊ, कानपुर, सिद्धार्थनगर समेत अन्‍य जिलों में आज हड़ताल पर हैं । इससे प्रदेश भर के अस्‍पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है । बता दे की देवरिया जिले के सभीे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एम्बुलेंस कर्मचारी सोनू घाट चौराहे से आगे इंडियन पेट्रोल पम्प के पास सोमवार को एम्बुलेंस को खड़ा करके अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित हड़ताल पर बैठ गए।
इनकी प्रमुख मांगे हैं-

  • पायलट प्रोजेक्ट बंद किया जाय
  • कर्मचारियों का शोषण बंद किया जाय
  • निर्धारित समय पर वेतन दिया जाय
  • फर्जी केस बंद किया जाय
  • निकाले हुए कर्मचारियों को वापस लिया जाय
  • 2012 से पंद्रह परसेंट वेतन बृद्धि का जो प्रावधान था उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाय
  • ड्यूटी आठ घंटे की लागू किया जाय
  • केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वेतन व सामान्य कार्य नियम लागू किया जाय
  • कार्य करते वक्त किसी कर्मचारी की आकस्मिक घटना हो जाने पर कंपनी द्वारा किया वादा पंद्रह लाख का बीमा देने का उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाय
  • GVK  कंपनी से टेंडर हटाकर NRHM के तहत कार्य करवाया जाए।

इन्हीं सब मांगों को लेकर एम्बुलेंस कर्मचारी धरने पर बैठे हैं साथ ही कर्मचारियों का यह भी कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम लोग काम पर वापस नहीं लौटेंगे और इसी तरह से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे रहेंगे इस दौरान मरीजों को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस दौरान समस्त एम्बुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी देखें  श्रीकरनपुर विधानसभा चुनाव-2023 जागो के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!