पूर्व मंत्री ने अखिलेश को दिया स्मृति चिन्ह ,जाना कुशलक्षेम

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर : अदलहाट क्षेत्र के घरवासपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह के उत्तराखंड में उत्तर काशी के यमनोत्री हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल से 28 नवम्बर की रात बाहर निकलने पर पूर्व मंत्री व विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शनिवार को अखिलेश व उनके स्वजन से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। तथा अखिलेश को माँ विंध्यवासीनी की प्रतिमा व अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा की माँ ने आपकी रक्षा की है। आप जीवन में हमेशा स्वस्थ व प्रसन्न रहें।अखिलेश के 17वें दिन टनल के बाहर आने पर विधायक ने कहा की केन्द्र व उत्तरप्रदेश सरकार के अथक प्रयास व श्रमवीर अखिलेश के दृढ़ साहस की वजह से सकुशल घर वापसी हो पायी है।प्रधानमंत्री से की गई बात में आपके विश्वास व साहस ने मीरजापुर का यश बढ़ाया हैं।उत्तराखंड टनल के 17 दिन की अपडेट को समाचार के माध्यम से देखता रहा।विधायक ने सुरंग के अंदर के जीवन के विषय में अखिलेश से पूछा तो उन्होंने बताया की 17 दिन की मुसीबत कठिन थी, लेकिन हम सभी ने डट कर उसका सामना किया जिसका परिणाम रहा की संघर्ष का विजय हुआ।अखिलेश ने कहा की कम्पनी की मीटिंग में मिली प्रशिक्षण के दिशा निर्देशों की वजह से मानसिक रूप से तैयार थे इसलिए विपदा में कोई समस्या नहीं आयी।
ज्ञातव्य है कि अदलहाट थाना क्षेत्र के घरवासपुर ग्राम निवासी अखिलेश कुमार पुत्र रमेश कुमार नवयुवा कंट्रक्शन कंपनी में दो वर्ष से जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहे।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवस्तव,अजय सिंह,रमेश बहेलिया,विजय सिंह बागी,लक्ष्मण सिंह,ओमप्रकाश सिंह, मृत्युंजय पांडेय,विशाल व अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखें  मीरजापुर में कबड्डी विवाद: एससी-एसटी एक्ट में पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा - The Newswala

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!