3 दिसम्बर को ये रहेगी शहर में यातायात व्यवस्था

डूंगरपुर, 2 दिसम्बर। डूंगरपुर शहर में रविवार को नए रोडवेज बस स्टैंड से तहसील चौराहे की तरफ आने वाले मार्ग पर आम वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसी प्रकार तहसील चौराहे से नए रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर भी आमजन के वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
यातायात प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 3 दिसम्बर, रविवार को सुबह 6 बजे से मतगणना परिसर श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय, डूंगरपुर में दो पहिया वाहनों की पार्किंग इंदिरा रसोई के पास कॉलेज परिसर में होगी, जबकि चार पहिया वाहनों के लिए कॉलेज के पास डाइट में पार्किंग व्यवस्था रहेगी। मतगणना वाले दिन आमजन को आवागमन में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं हो इसके लिए घड़ी तिराहा, हॉस्पिटल होकर बस स्टैंड और इसी प्रकार बस स्टैंड से हॉस्पिटल और घड़ी तिराहा होकर तहसील चौराहे वाला रास्ता अपनाने की अपील की गई है। रोडवेज बसें भी इसी मार्ग से होकर चलेंगी। इस दिन कोई भी रोडवेज बस शहर में तहसील चौराहा होकर नहीं निकलेगी। पुलिस और प्रशासन ने दुकानदारों और आमजन से मतगणना वाले दिन सहयोग की अपील की है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!