मतगणना स्थल पर बिना पास धारकों का प्रवेश निषेध

जालोर 2 दिसम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 की 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर बिना पास धारकों का प्रवेश निषेध रहेगा ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वीर वीरमदेव राजकीय महाविद्यालय जालोर में 3 दिसम्बर, रविवार को होने वाली मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर कोई भी व्यक्ति बिना किसी वैध अनुमति के प्रवेश नहीं करेगा।
उन्होंने सभी पास धारकों को निर्देशित किया कि वे मतगणना स्थल पर अपना पास मतगणना समाप्ति तक लगाये रखें ।

About Author

यह भी देखें  श्रीगंगानगर में फेमली ऐडोपशन प्रोग्राम आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!