नवरात्र पर हुआ वोट गरबा महोत्सव

बारां, 21 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र गुप्ता एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप कृष्णा शुक्ला निर्देशानुसार मतदान दिवस 25 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से औंस टीचर ट्रेनिंग सेंटर में वोट गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने नव मतदाताओं एवं उपस्थित जन को मतदान करने का संकल्प दिलाया। साथ ही निर्वाचन विभाग द्वारा जारी ऑनलाइन एप्लीकेशंस की जानकारी देते हुए उन्हें डाउनलोड करवाया। एवं इन ऐप्स के माध्यम से निर्वाचन संबंधी कार्य एवं सुविधाएं प्राप्त करने की प्रक्रिया विस्तृत रूप से समझाई।

गरबा नृत्य से दिया मतदान का संदेश

संस्थान के प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं ने मतदाता जागरूकता गीत पर आकर्षक डांडिया नृत्य के जरिए जागरूकता संदेश द्वारा आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक संदीप जैन ने ऐप की जानकारी पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रशिक्षणार्थियों से ऐप का उपयोग करने एवं उपस्थित जन से मतदान करने की अपील की, इस दौरान प्राचार्य रवि कुशवाह, व्याख्याता शवि कुशवाह, अजय चौधरी, दीपक सुमन, मोनिका शर्मा, प्रियंका गुर्जर, स्वीप सदस्य अर्श अमान एवं नागरिक जन मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!