आजादी के वीर सपूतों और वीरांगनाओं को नमन, वीएमडब्लू टीम ने ली पंच प्रण की शपथ

 देवरिया | आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान “मेरी माटी-मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत, माटी को नमन करते हुए वीरों का वंदन कार्यक्रम मठ कॉलेज के मैदान में वीएमडब्लू टीम ने संचालन किया। कार्यक्रम में सभी युवाएं पंच प्रण की शपथ लेते हुए भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के संचालक प्रांशु पाठक ने बताया कि – “मेरी माटी मेरा देश” मुहिम उन वीर सपूतों और वीरांगनाओं के समर्पण की ओर एक श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश के गौरव के लिए अपने जीवन की आहुति दी। इसी दिशा में, वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन द्वारा विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनकी धरोहर की प्रेरणा मिल सके।

वीएमडब्लू टीम के संचालक योगेश पाण्डेय ने सभी युवाओं से पंच प्रण की शपथ लेने की पुकार की, ताकि चल रहे राष्ट्र निर्माण के अभियान को और भी महत्वपूर्ण बनाया जा सके। उन्होंने यह भी उत्कृष्टता के साथ दिखाने का आह्वान किया कि भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे “मेरी माटी मेरा देश” अभियान का प्राथमिक उद्देश्य उन साहसी शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, और बहादुर महिलाओं को सम्मान और श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने पूरे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सेवा की। यह आयोजन “मेरी माटी, मेरा देश” के अद्वितीय और स्वाभिमानपूर्ण दृष्टिकोण का प्रतीक है, और हमें इसमें अपनी गरिमा और देशभक्ति का प्रदर्शन करके इसे सफलता दिलानी चाहिए।

इस कार्यक्रम में गोपेश पाठक, आदित्य सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अभय सिंह, सौरभ राठौड़, विशाल मोदनवाल, आदित्य कुमार, विनीत राय, कृष विश्वकर्मा, रितेश जायसवाल, अर्पण पाण्डेय, रोशन अंसारी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।

यह भी देखें  कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से नियंत्रित किये जाने हेतु जारी हुआ दिशा-निर्देश

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!