जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बाल सम्प्रेषण गृह और बाल कल्याण समिति का किया निरीक्षण

अजमेर, 18 दिसंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी द्वारा आज बाल सम्प्रेषण गृह और बाल कल्याण समिति का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गृह की मूलभूत सुविधाओं और उनके संचालन की स्थिति का जायजा लिया। सम्प्रेषण गृह में डाइट चार्ट और बच्चों के लिए नाश्ते, लंच और डिनर के लिए भोजन व्यवस्था की गई है। गर्मी से बचाव के लिए यहां डेजर्ट कूलर की भी व्यवस्था की गई है। परिसर, रसोईघर, शौचालय और स्नानागार में उचित साफ-सफाई की गई है। साप्ताहिक रूप से चिकित्सक की विजिट होती है और परामर्शदाता भी नियमित रूप से मौजूद रहते हैं।

गृह में खाद्य वस्तुओं और जल भंडारण की समुचित व्यवस्था की गई है। महेन्द्र कुमार ढाबी ने विधि से संघर्षरत बालकों, संरक्षित बालकों और छह माह में पुनर्वसित होने वाले बालकों के विवरण की जांच की। बाल कल्याण समिति ने बाल श्रम, भिक्षावृत्ति जैसे मामलों में की गई कार्रवाई और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। सम्प्रेषण गृह में बालकों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है। वर्तमान में यहां कुल 44 बालक निवास कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सम्प्रेषण गृह के अधीक्षक अभिषेक गुजराती, नवगठित समिति के सदस्य, और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!