जौनपुर: चौकी स्थापित होने से लूट जैसी घटना पर लगेगा नियंत्रण: एसपी

 

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर| स्थानीय क्षेत्र के बजरंगनगर कोईलारी मार्ग पर स्थित बराभनपुर गांव के सोनहवा पोखरा के समीप शुक्रवार को ग्राम प्रधान संजय सिंह की अध्यक्षता में जन सहयोग से स्थापित पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने फीता काटते हुये परिसर में पौधरोपण करके किया।
तत्पश्चात कहा कि यह चौकी ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों के सहयोग से स्थापित किया गया है। इसका एक ही उद्देश्य है कि आम जनता को सुगमता, सहजता व तिब्रता से समस्या का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि आजमगढ़—गाजीपुर सीमा से सटे होने के कारण अपराधी अपराध करके एक दूसरे जिले में भाग जाते थे। विगत कुछ वर्षों से सुनावा पोखरा लूट का केंद्र बना हुआ था। आए दिन लूट की घटना होती रहती थी। अब इस पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। क्षेत्र में कहीं भी अपराध घटती है तो तत्काल 112 पर सूचना दें। पुलिस मौके पहुंचकर समस्या का समाधान में सहयोग करेगी। साथ ही माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अपराध में लिप्त लोगों की संपत्ति भी जप्त की जा रही है।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुकुल यही प्रसाय रहता है कि किसी भी प्रकार का कोई अपराध न हो और जो भी अपराध करने वाला व्यक्ति है, उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है। उसी मंशानुरूप हम लोग कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर एसपी सिटी बृजेश गौतम, क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, चंदवक थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह, डा. नरसिंह बहादुर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, श्याम सिंह, सोनू सिंह, इंद्रसेन सिंह समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी देखें  ट्रम्प के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में शोक की लहर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!