बनारस में गंगा ओर अयोध्या में सरयू की सोलर बोट से होगी सैर

पांडे एन डी देहाती
अयोध्या। प्रदेश में धर्मस्थलों के विकास और पर्यावरण की सुरक्षा तथा जल पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ते कदम में एक ओर इजाफा हुआ है। अब बनारस में बहने वाली पवित्र गंगा और अयोध्या में बहने वाली सरस सलिला सरयू में पर्यटक सोलर बोट से सैर करेंगे। योजना के तहत अत्याधुनिक सोलर बोट का क्रय जेम पोर्टल से नेडा की ओर से किया जायेगा। पहले चरण में अयोध्या में सरयू नदी में अत्याधुनिक 30 सीटर सोलर बोट और वाराणसी में गंगा में भी सोलर बोट का संचालन किया जाएगा। इन सोलर बोट के माध्यम से पर्यटकों को सरयू नदी के नये घाट से भ्रमण कराया जायेगा और उनके पौराणिक महत्वों की जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। वहीं काशी में अस्सी से नमो घाट तक का भ्रमण कराया जाएगा। शुरुआत में नेडा इस सोलर बोट को छह माह के लिए प्रायोगिक रूप से संचालित कराया जायेगा। इसके बाद सोलर बोट को पर्यटन विकास निगम की ओर से खुद या निजी उद्यमियों के माध्यम से नियमित संचालन किया जायेगा।

About Author

यह भी देखें  जानलेवा बनी नवलपुर-सलेमपुर सड़क

Leave a Reply

error: Content is protected !!