योगी के “स्माइल” से लाभान्वित हुए 102 भिखारी बच्चे

 

लखनऊ। बुधवार का दिन 102 भिखारी बच्चो के लिए खुशी का दिन था। योगी की स्माइल योजना से इन भिखारी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ पड़ी। यूपी में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व स्माइल परियोजना चलाई जा रही है।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बच्चों को दिव्यांग बनाकर उनसे जबरन भिक्षावृत्ति करवाने वाले गिरोहों के खिलाफ हमारी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है, और इससे मुक्त हुए बच्चों को प्लेटफार्म देने के लिए ‘स्माइल’ परियोजना शुरू की गयी है । मुख्यमंत्री ने भिक्षावृत्ति से मुक्त होने वाले बच्चों को ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ (सामान्य) तथा ‘स्माइल’ परियोजना के लाभार्थियों के बीच अपने सरकारी आवास पर बुधवार को प्रमाण पत्र एवं शैक्षणिक किट वितरित किये।

About Author

यह भी देखें  सावधान! नशे से भी खतरनाक है PUBG जैसे मोबाइल गेम की लत

Leave a Reply

You may have missed

error: Content is protected !!