गंडक में नहाते समय बड़ा हादसा, पांच की मौत

पांडे एन डी देहाती देवरिया

गंडक नदी में नहाते समय डूबने से पांच की मौत

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना के पचरुखिया गांव का मामला

डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचे

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मृतक के परिजनों को चार चार लाख की घोषणा

 

 

देवरिया में नहाने के दौरान पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई।
बच्चे को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है।
14 जून को तरकुलवा थाना क्षेत्र में बुधवार को छोटी गंडक में नहाने गए पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई. दो लोगों को बचा लिया गया है.

मूलरूप से रहने वाले पंचरूखिया गांव के रहने वाले लोग गर्मी की वजह से नहाने के लिए छोटी गंडक नदी में नहाने गए थे. नहाने के दौरान एक बच्चा डूब रहा था, जिसको बचाने के दौरान चार युवक और एक बच्चे समेत पांच लोग डूब गए. इन सभी की मौत की सूचना है. इसके अलावा दो लोगों को बचाकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जिनकी हालत नाजुक है.

पचरूखिया गांव निवासी कुछ महिलाएं बच्चों के साथ छोटी गंडक नदी के किनारे गई थीं। इसी दौरान दिलशाद पानी में चला गया और चिल्लाने लगा। उसको बचाने के लिए गई आलिया पत्नी मजरह, आलिया पत्नी महबूब, टिंकू, सकीना, दिलशान की मौत हो गई।

 

घटना की सूचना पर डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने अस्पताल का दौरा किया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को घटना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नदी में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल हर मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं.

यह भी देखें  SBI Foundation, Shri Chaitanya Boost Vikramgad with Rural Development, Water Conservation

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!