गडकरी और योगी ने देवरिया में पांच परियोजनाओं का किया शिलान्यास

 

पांडे एन डी देहाती

जनपद को मिला 6200 करोड की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी ने जनपद में रु0 6200 करोड़ की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें नवलपुर-सिकन्दरपुर खण्ड का 2/4 लेन पेव्डशोल्डर सड़क का निर्माण(एन0एच0 727बी, कुल लम्बाई 45 कि0मी0, कुल लागत रु0 2060 करोड़), 4 लेन देवरिया बाईपास का निर्माण, कार्य शुभारम्भ(एनएच 727ए, कुल लम्बाई 22 कि0मी0, कुल लागत रु0 1735 करोड़), 4 लेन सलेमपुर बाईपास का निर्माण(एनएच 727ए एवं एनएच 727बी, कुल लम्बाई 15 कि0मी0, कुल लागत रु0 1348 करोड़), तमकुहीराज-बिहार बार्डर-मझौली खण्ड का 2 लेन पेव्डशोल्डर सड़क का निर्माण(एनएच 727बी, कुल लम्बाई 25 कि0मी0, कुल लागत रु0 700 करोड़), सलेमपुर- मैरवा खण्ड का 2 लेन पेव्डशोल्डर सड़क का निर्माण(एनएच 727ए, कुल लम्बाई 21 कि0मी0, कुल लागत रु0 372 करोड़) शामिल है। इस अवसर पर विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों में आवास की चाबी, टूलकिट आदि का वितरण भी किया गया।
सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री ने स्थानीय चीनी मिल ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदर सांसद एवं सलेमपुर सांसद के प्रयासों से आज इन परियोजनाओं के शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास कर रहा है। गांव में शुद्व पानी, इंटरनेट, खेलने के लिए अच्छा मैदान, मल्टीप्लेक्स होना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत हमारा सपना है। इथेनाल, जैव ईधन, हाइड्रोजन पर आधारित ईधन की देश की जरुरत है। पेट्रोलियम ईधन पर होने वाले व्यय कमी आयेगी, जो देश के विकास में उपयोग होगा। हाइड्रोजन देश का भविष्य है। हाइड्रोजन बनाने वाला पहला प्रदेश उत्तर प्रदेश बनना चाहिये।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरहा बाबा एवं बाबा राघवदास की जमीन पर हजारों करोड की परियोजनाओं का सौगात देने के लिए परिहन मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने देवरिया, बलिया, कुशीनगर के निवासियो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनिया आत्म विश्वास से भरे हुए भारत को देखा है। यह सब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सम्पन्न हो पाया है। मुख्यमंत्री ने 2014, 2019 से भी अधिक सीट 24 में लाने का संकल्प दोहराया।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने सम्बोधन में कहा कि हाइवे परियोजनाये जमीन पर उतर रही है। यातायात में जाम से मुक्ति मिलेगी। सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक गण, मंत्रीगण सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखें  जौनपुर : एसपी के कार्यालय में पहुंचा दिव्यांग, लगायी न्याय की गुहार

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!