रेहड़ी पथ विक्रेताओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण आज

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया है कि जनपद के रेहड़ी पथ विक्रेताओं को सूचित किया जाता है, कि दिनांक 01 जून को रमईपट्टी स्थित सिटी क्लब में ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रोजगार किये जाने एवं बढ़ाये जाने हेतु प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि) योजना के अन्तर्गत बैंक द्वारा पात्रों को ऋण मुहैया कराया जायेगा एवं जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के साथ ही मनोरंजन कार्यक्रम की भी व्यवस्था है, एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जायेगा। रेहड़ी पथ विक्रेताओं से अनुरोध है कि भारी से भारी संख्या में पहुँचकर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठायें तथा योजनान्तर्गत लाभ लिये जाने हेतु आधार कार्ड, एक फोटो एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर साथ लायें।

About Author

यह भी देखें  अनुशासन में रहते हुए लक्ष्य प्राप्ति के महत्व को बताया

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!