खेलो इंडिया मशाल जुलूस का मीरजापुर आगमन पर योगासन खेल संघ ने किया भव्य स्वागत

 

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | खेलो इंडिया इंडिया मशाल जुलूस प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर खेल एवं योगासन स्पोर्ट्स को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनपद के हर एक युवाओं को जगाते हुए लोगों के भीतर एक नई ऊर्जा एवं उत्साह को पैदा कर उसे वैश्विक स्तर पर ले जाकर अपने गांव समाज देश का नाम रोशन कर एक अलग मिसाल कायम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इस अवसर पर मशाल जुलूस को जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जिगना से प्रशासनिक स्कोर्ट के साथ रिसीव कर विंध्याचल जनपद की ओर बढ़ते हुए विंध्याचल टोल प्लाजा पर मिर्जापुर जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ एसोसिएशन की समस्त टीम ने मशाल जुलूस के साथ आयी हुई टीम का माल्यार्पण करते हुए भव्य स्वागत एवं सत्कार किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने कहा कि जनपद में योगासन सपोर्ट खेल संघ के सभी युवाओं एवं पदाधिकारियों के अंदर एक अलग की उर्जा एवं उत्साह देखने को मिली जो हमारे आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सत्कार कर उन्हें अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर योगासन खेल संघ के अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि आए हुए इस मशाल जुलूस को रैली के माध्यम से जनपद में भ्रमण कराते हुए समस्त जनपदवासियों के साथ साथ बच्चे बड़े एवं बुजुर्ग समस्त जनों को जगाते हुए उनके भीतर राष्ट्र भावना एवं राष्ट्रभक्ति को जागृत करना है।

इस अवसर पर योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने कहा कि मशाल जुलूस का स्वागत करने के लिए सैकड़ों की संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत सेवा सम्मान करते हुए उन्हें जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन कराते हुए,माँ विंध्यवासिनी की धरा पर उन सभी का स्वागत किया। इस अवसर युवा जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रकाश दुबे अशोक कुमार उपाध्याय क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह विमलेश कुमार वैश्य नेहा तिवारी शिप्रा सिंह पीआरडी के जवान शहीद युवक मंगल दल के खिलाड़ी व युवा कल्याण विभाग के सभी ब्लॉक के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इस अवसर पर खेल विभाग व प्रशासन के साथ समस्त जनपद वासियों ने कार्यक्रम में अपनी पूर्ण सहभागिता देते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अमित कुमार और पावर लिफ्टिंग कोच निधि सिंह पटेल,ओमकार यादव, विवेक कुमार मिश्रा, गोपाल सोनकर, अनवर हुसैन, योगी भोला नाथ, अनिल कुमार, आरती सिंह, चंदन, शिवराज बिंद, परमेश्वर, विकास, भावेश, कोमल, प्रवीण संग सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखें  ब्राह्मणों के प्रति हमदर्दी महज चुनाव तक

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!