सनबीम स्कूल में 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई टॉपर विद्यार्थियों के प्रोत्साहन समारोह का हुआ आयोजन

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | सनबीम स्कूल नारायणपुर में शनिवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सनबीम स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक सिंह , अभिनव सिंह, प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी एवं को-ऑर्डिनेटर ने मां सरस्वती एवं त्रिवेणी देवी एजुकेशनल ट्रस्ट की स्मृति स्वरुप उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सनबीम स्कूल नारायणपुर लगातार सात वर्षों से दसवीं बोर्ड परीक्षा में 100% पास रिजल्ट देने में कामयाब रहा । 12वीं बोर्ड मे साइंस स्ट्रीम की नेहा पंडित 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनी एवं विशाल गुप्ता दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.6%अंक के साथ विद्यालय में टॉप स्थान प्राप्त किया । क्लास 12 की मैथ ग्रुप में प्रथम स्थान सौरभ सिंह, द्वितीय स्थान दीपक कुमार एवं तृतीय स्थान आर्य सिंह ने प्राप्त किया । बायो ग्रुप में प्रथम स्थान नेहा पंडित, मौसम पटेल द्वितीय स्थान एवं गरिमा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कॉमर्स ग्रुप में प्रथम स्थान शिवांगी सिंह, द्वितीय आदिति सिंह , तृतीय स्थान खुशी सिंह ने प्राप्त किया । हम्यूनिटी ग्रुप में प्रथम स्थान यशवी यादव, द्वितीय हिमांशी गुप्ता एवं तृतीय स्थान ज्योति सिंह ने प्राप्त किया। कक्षा 10 में प्रथम स्थान विशाल गुप्ता द्वितीय वर्तिका अग्रवाल एवं तृतीय स्थान क्रमशः आरूष राय, स्मिता सिंह एवं श्रेया सिंह ने प्राप्त किया ।इस अवसर पर विद्यालय म्यूजिक विभाग के रामानंद विश्वकर्मा एवं राजन कुमार द्वारा अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए विद्यालय टॉपर के सम्मान में उनका उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक सिंह एवं अभिनव सिंह द्वारा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । साथ ही 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले सभी टॉपर विद्यार्थियों एवं विषय वार उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय परिसर में ,प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी एवं भावी भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए 90% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों के लिए विशेष स्कॉलरशिप की घोषणा की । विद्यार्थियों , अभिभावकों अध्यापकों को धन्यवाद सहित अपनी प्रसन्नता जाहिर की एवं उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए दिल से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी ने उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए बोर्ड परीक्षाफल की रूपरेखा प्रस्तुत की । इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर अंकित श्रीवास्तव,अध्यापक विकास शौर्य, शर्मिला सिंह, दीपक कुमार ,रामानंद विश्वकर्मा ,राजन कुमार , रविंद्र द्विवेदी , नीरज दुबे , ममता यादव मनीष राय आदि टीचरों ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

यह भी देखें  उदय प्रताप सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, विनय मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!