डीएम – एसपी ने किया शाही ईदगाह एवं शिया जामा मस्जिद का निरीक्षण

जौनपुर: ईद एवं अलविदा जुमा के मौके पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से शाही ईदगाह एवं शिया जामा मस्जिद का निरीक्षण किया और धर्मगुरुओं से बातचीत की। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए ईद के अवसर पर नमाज अदायगी के लिए की जाने वाली व्यवस्था की जानकारी ली और सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि ईदगाह पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। सुरक्षा की दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी शहर कुलदीप गुप्ता, सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

About Author

यह भी देखें  अवैध खनन में लिप्त दो एस्केवेटर मशीन, एक डम्पर एवं 3 ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!