मीरजापुर: प्रगतिशील ईट निर्माता कल्याण समिति बैठक संपन्न
भट्ठा व्यवसायी डीएम से वार्तानुसार समस्या के समाधान में लग जाये
अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर: प्रगतिशील ईट निर्माता कल्याण समिति कि बैठक बुधवार को टेडुआ स्थित सिंचाई डाक बंगला परिसर मे आयोजित किया गया । जिसमे ईट भट्टा ब्यवसाय मे आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष अली जमीर खांन ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिगत दस अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी कि अध्यक्षता में हुई बैठक मे भट्टा ब्यवसाय के समस्या के निस्तारण पर डीएम ने निर्देशित किया था, कि विनिमय शुल्क 15 अप्रैल तक जमा करने, जिन ईट भट्ठो का प्रदूषण से सम्बंधित एनओसी नही है, उनको आन लाइन आवेदन करने, रिन्यूअल कराने, जीएसटी आदि जमा कराना था। श्री खांन ने ईट भट्टा ब्यवसाईयो से अपील किया कि भट्ठा ब्यवसाय के समस्याओं के समाधान के लिये डीएम के वार्तानुसार सभी भट्ठा व्यवसायी शीघ्र कार्यवाही करने को लग जायें। जिससे ईट भट्ठा ब्यवसाय निर्विवाद रुप से संचालित किया जा सके। बैठक में जमालुद्दीन खांन भोनू ,शमशेर सिह, संतराम सिह, हाजी मेराज , सीताराम यादव, लालता प्रसाद, वसीम अहमद, हनुमान प्रसाद, गुगई सिह, राजन,पिन्टू, राधेश्याम तथा अन्य ईट भट्ठा व्यवसायी रहे।