टॉप 20 गैंगस्टर के जमानतदारों ने वापस ली जमानत

पुलिस अधीक्षक के कड़े तेवर से अपराधियों पर शामत आ गई है। गैंगेस्टर, पशु तस्करों और शराब तस्करों को पुलिस टॉप टेन की फेहरिस्त में डाल रही है । अगर बदमाश जमानत या पैरोल पर है तो उसकी जमानत तोड़वाकर जेल के सलाखों के पीछे भेज रही है। खेतासराय में भी टॉप-20 गोतस्कर गैंगेस्टर की जमानत लेने वाले जमानत दार न्यायालय में अर्जी डालकर जमानत से मुकर गए। उक्त बदमाश को कुछ दिन पहले ही आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द नरवा गांव निवासी बबलू राजभर पुत्र चंद्रशेखर राजभर पर मुगराबादशाहपुर थाने पर गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज था। जिसकी जमानत उसके द्वारा करा ली गई थी। हालांकि अभी वह जिला कारागार में निरुद्ध है।  उक्त गैंगेस्टर का जमानतदार शारदा देवी पत्नी मुरली गोधना ने न्यायालय में अर्जी लगाकर जमानत वापस करा ली । उनका तर्क था कि यह पेशेवर अपराधी है। विदित हो कि बीते सोमवार को उक्त बदमाश डोभी रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस की चेकिंग के दौरान वह मय तमंचा और कारतूस के साथ हत्थे चढ़ गया था । एसओ यजुर्वेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त हिस्ट्रीशीटर पर दो जनपद में आपराधिक गतिविधिया है । उसपर लूट, चोरी समेत कुल तेरह संगीन मामले दर्ज है । जमानतदार ने जमानत वापस ले ली

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!