टीवी हारेगा देश जीतेगा-अंजू सिंह

जौनपुर:विश्व क्षय दिवस के अवसर पर संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा क्षय रोगियों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं एवं टी.बी पेशेंट के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई जिसे हरी झंडी दिखाकर अति. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने संस्था मुख्यालय गौरी शंकर मंदिर से रवाना किया। संस्था द्वारा आयोजित गोष्ठी में गोद लिए गए टी.बी पेशेंट को जागरूक करते हुए उन्हें दवा की पूरी डोज/कोर्स करने, खान-पान/ साफ- सफाई/ का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई।

डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि हमारे देश में विश्व के एक चौथाई टी.बी मामले हैं। सभी को ‘2025 तक क्षय मुक्त भारत’ के लिए शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर कौशल विकास के छात्र-छात्राओं में क्विज कम्पटीशन भी कराया गया विजेता को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया। गोद लिए क्षय रोगियों को संस्था द्वारा अलग से टॉनिक, विटामिन्स कैल्शियम आयरन टैब., मास्क आदि भी वितरित किया । इस अवसर पर एल. टी. छट्टूलाल निगम, लालमन मिश्रा ,सत्यजीत मौर्या, मंजू सिंह अंकिता मिश्रा, प्रीती बरनवाल सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं क्षय रोगी भी उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  लेखपाल आंदोलन से ग्रामीणों की बढ़ सकती है परेशानी, प्रमाणपत्र और फार्मर रजिस्ट्री पर पड़ेगा असर

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!