नवनिर्वाचित जिला सचिव तथा पार्षद प्रतिनिधि ने किया वार्ड का निरीक्षण

महेंद्र सिंह , जैसलमेर |  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त जिला सचिव कंचन बारासा तथा वार्ड नं 30 पार्षद प्रतिनिधि गोरधनराम सुंडिया द्वारा वार्ड निरीक्षण किया गया। जिसमे लोगो ने बताया कि उनके घरों के आगे जो नालियां बनी है वो अवरुद्ध हो गयी है और साफ सफाई नही हुई है तथा कच्ची बस्ती पट्टे सम्बन्धी समस्याए बताई। जिस पर जिला सचिव बारासा तथा वार्ड नम्बर 30 पार्षद प्रतिनिधि गोरधन राम द्वारा जमादार महेंद्र जी को सूचना दी जिस पर महेंद्र जी ने तुरन्त प्रभाव से अपनी टीम को भेजकर पूरे वार्ड में साफ सफाई तथा नालियों की सफाई कर सुचारू रूप से चालू की गई। पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि जल्द ही पट्टो सम्बन्धी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान मनोनीत पार्षद प्रतिनिधि अशोक बारासा, महेंद्र सिंह, राणु गोयल, बाबू जी, राजू, बुटाराम जी, रायमल माराज, दशरथ गर्ग एवं अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।

About Author

यह भी देखें  कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply

error: Content is protected !!