डिस्कवरी लैब में स्थापित उपकरण के बारे में जिलाधिकारी ने ली जानकारी

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: जिला प्रशासन द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन कलेक्ट्रेट के विकास भवन के सामने हुआ है, जिसमे बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित किये गए डिस्कवरी लैब के उपकरण के बारे में जिलाधिकारी अनुज झा द्वारा बच्चों से जानकारी ली गई। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा और जिला विकास अधिकारी बी बी सिंह उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने लैब में रखे उपकरण दिन रात के बारे में कक्षा पांच की छात्र मयंक प्रजापति , अंश कुमार, स्मिता वर्मा से सवाल पूछा तो उसने बेवाकी से जबाब दिया। इसके साथ ही टेलिस्कोप, माइक्रासकोप, सौरमंडल के बारे में भी सवाल पूछा तो बच्चों ने विधिवत जबाब दिया। कक्षा 4 के दिव्यांग छात्र शिवम ने 42 का पहाड़ा सुनाया तो मानवी प्रजापति से राज्यों की राजधानी को बेझिझक होकर जवाब दिया। प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने डिस्कवरी लैब के बारे में जानकारी दिया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित इस डिस्कवरी लैब का सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के बच्चों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। डिस्कवरी लैब के उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से आज सिरकोनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चकताली व कंपोजिट विद्यालय शिवापार के बच्चों का विजिट भी कराया गया।

इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरख नाथ पटेल ने बताया कि इस तरह के 210 डिस्कवरी लैब स्थापित कराए जा रहे है इससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्थापित होगा। इस अवसर पर बीइओ करंजाकला श्रवण यादव, बीइओ सिकरारा आनंद प्रकाश सिंह, एसआरजी अजय मौर्य, एआरपी शैलेश चतुर्वेदी, चकताली स्कूल की प्रधानाध्यापक उषा सिंह, दिनेश मौर्य ,मनोज यादव ,दिनेश यादव ,श्यामधर यादव ,रीनू आर्या इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखें  यूपी उपचुनाव: बीजेपी ने घोषित किए 6 उम्मीदवार, सबकी निगाहें देवरिया सीट पर
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!