यूपी उपचुनाव: बीजेपी ने घोषित किए 6 उम्मीदवार, सबकी निगाहें देवरिया सीट पर
- भाजपा ने उपचुनाव के लिए सात सीटों में से छह सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है
- देवरिया सदर सीट पर अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है
देवेन्द्र पुरोहित, लखनऊ | उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने नौगावत सादत में संगीता चौहान, बुलंदशहर से उषा सिरोही, टूंडला प्रेमपाल धनगर, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, घाटमपुर से उपेंद्र पासवान और मल्हानी से मनोज सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं देवरिया सदर सीट पर अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है।
तीन नवम्बर को होगा मतदान
यूपी की आठ विधानसभा सीटों में से 7 पर उप चुनाव की तारीखों पर का ऐलान कर दिया है। रामपुर की स्वार सीट पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। तीन नवंबर को सात सीटों पर उप चुनाव होगा। बता दें कि 8 सीटों में से 5 सीट पर 2017 में निर्वाचित विधायकों के निधन की वजह से सीटें खाली हुईं थी। वहीं, 2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो 8 में से 6 पर भाजपा का कब्जा था। जिन 8 सीटों पर चुनाव होने हैं, उसमें से 5 विधानसभा सीटों पर 2017 में निर्वाचित विधायक कमल रानी वरुण, पारसनाथ यादव, वीरेंद्र सिरोही, जन्मेजय सिंह, चेतन चौहान का निधन हो चुका है।