घर मे घुसी अनियंत्रित पिकअप, चार घायल

जौनपुर: लाइनबाज़ार थाने से चंद कदम की दूरी पर खरका तिराहे के पास अनियंत्रित पिकअप दीवार को तोड़ते हुए एक घर मे जा घुसी,इस हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजने के बाद ड्राइवर को हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार खरका तिराहे के पास एक ऑनलाईन डिलेवरी करने वाली एक कम्पनी की पिकअप UP36 T 90235 का ड्राइवर अपने एक साथी को गाड़ी चलाना सीखा रहा था इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर मे घुस गई। इसके चपेट में आने से जगदीश कुमार पुत्र सोमारू उम्र 55,नीरज कश्यप पुत्र जगदीश उम्र 40 , उमा देवी पत्नी जगदीश उम्र 50 घायल हो गई। पास में खड़ी दो बाइक भी छतिग्रस्त हुई है।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।