आशनाई के चक्कर में हुई थी युवक की हत्या

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर:बरसठी थाना क्षेत्र पुरेसवा गांव युवक की धारदार हथियार से हत्या करके फेंकी शव कांड का खुलासा पुलिस ने 11 दिन बाद कर दिया। पुलिस ने इस कत्ल में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद हुआ है। इस हत्या के पीछे आशनाई का मामला सामने आया है। बीते 22 फरवरी को बरसठी थाना क्षेत्र के पुरेसवा गांव में प्रधान तारा तालाब के किनारे खून से लतपथ एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक की शिनाख्त सर्वजीत तिवारी पुत्र आशाराम तिवारी निवासी ग्राम पतैया (बैरहना) थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज के रूप में हुई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही थी।एसपी डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के गिरफ्तारी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे रविवार को थानाध्यक्ष दिनेश कुमार थाना टीम के मुखवीर की सूचना पर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियुक्त नीरज कुमार गौतम के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया तथा अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त (आला कत्ल) कुल्हाड़ी की बरामदगी किया गया । आवश्यक कार्रवाई उपरान्त न्यायायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें  thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा ।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!