जन सुनवाई हेतु 03 मार्च को किया जायेगा ग्राम चौपाल का आयोजन

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर| सोमवार को आयुक्त ग्राम्य विकास ने ग्राम चौपाल का आयोजन किये जाने का सम्बन्धित को निर्देश दिया । उक्त निर्देश के तहत आगामी 03 मार्च को विधानसभा मझवा के विकास खण्ड पहाड़ी में ग्राम पंचायत पहिती, सरैया कमरघटा विकास खण्ड मझवा में गेगराव, मझवा, विधानसभा मझवा विकास खण्ड सिटी के महुवारी कला, चितावनपुर, विधानसभा नगर के विकास खण्ड कोन में भटेवरा, मवैया, विधानसभा छानबे/नगर विकास खण्ड छानबे के ग्राम पंचायत रामपुर हंसवार, कलना गहरवार विधानसभा छानबे विकास खण्ड लालगंज में बनवारी, लहंगपुर, विकास खण्ड हलिया में मतवार, नदना, विधानसभा मड़िहान विकास खण्ड पटेहरा कला में हरदी मिश्र, पियुरी, विकास खण्ड राजगढ़ में खोराडीह, पड़रवा विधानसभा चुनार विकास नरायनपुर में अगरखण्ड, दरदा, विकास सीखड़ में बगहा, पसीयाही, विधानसभा चुनार विकास खण्ड जमालपुर में रसूलपुर, भदावल में चैपाल का आयोजन किया जायेगा। ग्राम चैपाल हेतु चयनित ग्राम पंचायत को सांसद व विधायको के सुझाव के अनुसार परिवर्तन सम्भव हैं।


About Author

यह भी देखें  मुख्यमंत्री ने 15वीं जयपुर मैराथन को किया फ्लैग ऑफ

Leave a Reply

error: Content is protected !!