कौशल विकास मिशन की बैठक हुई सम्पन्न

अंजली श्रीवास्तव

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर । सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने जिला पंचायत सभागार में कौशल विकास मिशन की समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में जानकारी ली गयी। बैठक में जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, डीसी कौशल विकास मिशन, जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन, सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह, व जनपद में कार्यरत पी0टी0पी0 के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बैठक में 2021-22 में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के एसेसमेंट होने के उपरांत जो उत्तीर्ण अभ्यर्थी रहे हैं उनको प्लेसमेंट कराए जाने की निर्देश दिए गए। इसकी कार्ययोजना बनाकर डीपीएमयू इकाई को एक सप्ताह के अंदर दे देना है। जिसके प्लेसमेंट नहीं कराए जाएंगे उनके विरुद्ध मिशन निदेशक को आगामी वर्षो में टारगेट ना देने व ब्लैक लिस्ट करने हेतु संदर्भित कर दिया जाएगा। बैठक में जो पीटीपी के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहे उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश डीसी कौशल विकास को दिए गए। वर्ष 2022 23 के लक्ष्य के सापेक्ष इनके द्वारा शत-प्रतिशत पंजीकरण कराते हुए प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया है उन्हें अभी से रोजगार दिलाए जाने हेतु संबंधित इंडस्ट्री से संपर्क करने के लिए निर्देशित किया गया तथा जिनके बैच प्रारंभ नहीं हो सके हैं उन्हें निर्देशित किया गया कि शीघ्र वेज बनाना सुनिश्चित करें यथा आवश्यक संबंधित विकासखंड के अधिकारियों से सहयोग ले।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!