देवरिया: गौरीबाजार क्षेत्र के तीन गांवों में मारपीट, महिला समेत छह घायल; नौ पर केस

देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाएं हुई हैं। हादसों में महिला समेत छह लोग घायल हुए हैं, पुलिस ने नौ पर मामला दर्ज किया है।

देवरिया: गौरीबाजार क्षेत्र के तीन गांवों में मारपीट, महिला समेत छह घायल; नौ पर केस

साभार: दैनिक जागरण

देवरिया। जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में पारिवारिक विवाद और पुरानी दुश्मनी के चलते मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलों में एक महिला सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक विवाद में महिला का सिर फटा

मारपीट का पहला मामला सोपरी बुजुर्ग गांव का है। यहां की निवासी शिल्पा गौड़ का आरोप है कि 13 नवंबर 2026 को उनके भसुर सुनील कुमार गौड़ और उनकी पत्नी करिश्मा ने अकारण गाली-गलौज शुरू कर दी। जब विरोध किया गया तो दोनों ने शिल्पा और उनके पति श्रीराम गौड़ पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई इस पिटाई में शिल्पा का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गईं। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घात लगाकर बाइक सवार युवकों पर हमला

दूसरी घटना मुकुन्दपुर गांव से संबंधित है। गांव निवासी पंकज पासवान ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर की शाम वह अपने ग्रामीण सोहित के साथ बाइक से बैतालपुर बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे जगदीशपुर मोड़ के पास पहुंचे, पूर्व से रंजिश रख रहे जे.पी. यादव, अविनाश पासवान और सर्वेश पासवान ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्द बोलते हुए पंच और कड़े से दोनों युवकों पर वार कर दिया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। इस पूरे मामले की जांच रुद्रपुर क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं।

यह भी देखें  जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता में आयुष प्रथम

घर के दरवाजे पर चढ़कर की गई मारपीट

तीसरी वारदात डुमरी गांव में सामने आई है। यहां 12 नवंबर की रात पुराने विवाद को लेकर चार लोगों ने एक घर को निशाना बनाया। आरोप है कि वाजीद अली, रहीम, सेराज अली और अजहार अली ने पीड़ित के दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में सैफ अली तथा उनके भाई सुहैल अली बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

स्रोत: दैनिक जागरण

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!