डीएम ने बीईओ व एडीओ का वेतन रोका

देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बरहज ब्लॉक में कायाकल्प के तहत चाहरदीवारी निर्माण में लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी तथा एडीओ पंचायत का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कायाकल्प के अंतर्गत बरहज ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में वर्तमान में शून्य चाहरदीवारी निर्माण का कार्य चल रहा है, जबकि इस ब्लॉक में 24 विद्यालयों में चाहरदीवारी निर्माण का कार्य लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और बीईओ तथा एडीओ पंचायत का मई माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि जनपद में 179 विद्यालयों को विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष 92 विद्यालयों में विद्युत संयोजन उपलब्ध करा दिया गया है।
जनपद में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कुल 232 भवनों को जर्जर एवं ध्वस्तीकरण हेतु चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून से पूर्व इन सभी विद्यालयों की मरम्मत अथवा ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए, जिससे बारिश के समय कोई बड़ी दुर्घटना न हो।
कुल 19 विद्यालय हैंडपंप विहीन तथा 88 विद्यालयों में हैंडपंप रीबोर कराने का कार्य प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) को सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उपयुक्त कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने बालक, बालिका तथा दिव्यांग सभी श्रेणियों के बच्चों को समयबद्ध तरीके से यूरिनल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, पीडी संजय पांडेय, डीएसओ विनय कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीएफएमओ बीसी गौतम, डीसी मनरेगा बीएस राय, सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी देखें  भटनी में श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा जारी

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!