सांसद-प्रमुख पति ने किया खेल का उदघाटन

 

लार। मेहरौना में खसरा नम्बर 908 रकबा 482 एअर में खेल का मैदान है। मैदान में खर पतवार उग गए थे। शुक्रवार को प्रधान ने दो ट्रेक्टर लगवाकर खेल मैदान को समतल करवाया। शनिवार को मैदान में मेहरौना व गढ़वा खास की बॉलीबाल टीमों के बीच मैच हुआ। खिलाड़ियों से परिचय के बाद अपने संबोधन में सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि खेल में भारत निरन्तर अपना परचम लहरा रहा है। अभी ओलंपिक में 11 मेडल इस बात का गवाह है कि हमारे युवा काफी मेहनती व ऊर्जावान हैं। अमित कुमार सिंह बबलू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। गाव से निकले युवा हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। क्षेत्र के युवाओं के उत्थान के लिए हमसे जितना संभव हो सकेगा उतना जरूर करूंगा। मैच के आखिरी समय तक मेहरौना के एक प्वाइंट के बदले गढ़वा ने दो प्वाइंट बना कर जीत हासिल की। इस अवसर पर लार के बीडीओ अशोक कुमार पांडेय, सचिव वैभव सिंह, थानाध्यक्ष लार राम मोहन सिंह, आजम, असलम, जीनत आजमी, राजन गुप्ता, बलवीर सिंह दादा, ग्राम प्रधान महबूब आलम , मसिउद्दीन,चौकी इंचार्ज मेहरौना राम गीरीश चौहान, प्रमोद विश्वकर्मा, दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  कांग्रेस नेत्री को प्रियंका का इंतजार, महिला आयोग ने लिया सज्ञान

Leave a Reply

error: Content is protected !!