नर्तकियों के साथ अभद्रता, लहराया असलहा

लार। योगी राज में बड़े अपराधियों के पुराने मामले खोलकर उनकी आपराधिक गतिवितिधियों से कमाई गयी सम्पति नेस्तनाबूद कराई जा रही है। यह सच है कि योगी के राज में गुंडई कम हो रही। देवरिया के लोकप्रिय एसपी डॉ श्रीपति मिश्र के दो वर्ष के बेहतर कार्यकाल में कई अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई भी हुई। इन सब के बावजूद गावों में नए रगबाज़ पनप रहे है। ऐसे ही छोटे लोग बदमाशी करते करते बड़े बदमाश बन जाते हैं। लार क्षेत्र के रेवली में एक डांस समारोह में मनबढ़ ने स्टेज पर चढ़कर न सिर्फ नर्तकियों से बदसलूकी की बल्कि असलहा भी लहराया। मामला पुलिस तक पहुंचा। जो पुलिस अवैध असलहों के लिए व्हाट्सप नम्बर जारी करती है वही पुलिस सार्वजनिक समारोह में सैकड़ों लोगों के सामने असलहे लहराने वाले से असलहा क्यों नहीं बरामद कर रही,,?

सवाल यह भी कि किसकी अनुमति से आयोजन हुआ। बगैर परमिशन आयोजन हुआ जबकि धारा 144 लगी है। पुलिस ने इस पर क्यों नहीं कार्रवाई की। मनबढ़ युवक डांस कर रहे किन्नरों के साथ अभद्रता करने लगे। इसके बाद हवा में असलहा भी लहराया। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हरकत में आई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। देर रात पुलिस ने छापा मारा और एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस वीडियो में दिख रहे असलहे की भी जांच कर रही है। सीओ कपिल मुनि सिंह ने आरोपियों से घंटों पूछताछ की। पुलिस के अनुसार संदीप यादव निवासी रेवली व एक अज्ञात के खिलाफ किन्नरों के साथ अभद्रता का मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएगे।

यह भी देखें  पिता रेलवे में इंजीनियर, मां डॉक्‍टर फिर भी ड्रग्स बेचते पकड़ी गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!