सिपाही विहीन मेहरौना, गुठनी में पकड़ी गई कार से डेढ़ लाख की शराब बरामद

 

देवरिया। गोतस्करों से मिलीभगत के चलते लार थाना के मेहरौना चौकी के तीन सिपाही सस्पेंड कर दिए गए। चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर कर दिए गए। मेहरौना में पुलिसकर्मियों के अभाव का फायदा शराब तस्कर उठाने लगे। गुठनी पुलिस की सक्रियता से एक कार से डेढ़ लाख की शराब बरामद हुई। शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गुठनी पुलिस ने यूपी से जा रही एक मारुति कार से डेढ़ लाख का शराब बरामद किया है तथा उसके चालक को गिरफ्तार किया है। सोमवार देर शाम थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली की ताली, डरैला के यूपी बार्डर से एक मारुति कार से शराब जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर जगह जगह पुलिस बल को तैनात कर जांच शुरू कर दिया। जांच के क्रम में गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर टेकनिया कुट्टी के समीप शराब से भरी मारुति कार डीएल 7 सी 6581 को पकड़ लिया। पकड़े गये कार से 29 पेटी बंटी बबली तथा एक पेटी रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है जिसका बाजार भाव लगभग डेढ़ लाख आंका जा रहा हैं। गिरफ्तार चालक गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप गांव निवासी असरफ हुसैन का पुत्र अरमान अली है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया शराब के साथ गिरफ्तार अरमान अली के खिलाफ एएसआई जयलाल राम के बयान पर कांड संख्या 43/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!