चुनाव का खेल शुरू: आजमगढ़ में 400 जीवित को मृतक बनाया
आजमगढ़। सत्ता किसी की हो बेईमानी और भ्रष्टाचार के हथकंडे सदा अपनाए जाते हैं। आजमगढ़ में 400 जीवित लोगों को मृतक घोषित कर मतदाता सूची से नाम उड़वा दिया गया। इस भ्रषट व्यवस्था में कैसे कोई ईमानदार व्यक्ति ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ सकता है। इतना बड़ा कांड होने के बाद भी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई न होना यह साबित करता है कि मामला गड़बड़ है।ग्रामीण 19 जनवरी को एसडीएम दफ्तर पहुंच गए। मामला उच्चधिकारियों तक पहुंचा तो डीएम ने गंभीरता दिखाई और गांव में खुली बैठक बुलाकर मामले की जांच का निर्देश दिया। इसके बाद गुरुवार को गांव में खुली बैठक बैठक बुलाई गयी। एसडीएम सहित तमाम अधिकारी मामले की जांच के लिए पहुंचे तो 409 लोग हाथ में साहब मैं जिंदा हूं का पोस्टर लेकर मौके पर पहुंच गए और प्रधान और बीएलओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिये। ग्रामीणों ने प्रधान और बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में एसडीएम फूलपुर का कहना है कि गांव के 409 लोगों को मृत अथवा अन्य कारण दिखाकर सूची से नाम कटवाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। के दौरान 409 लोगों को मृतक दिखाकर उनका नाम मतदाता सूची से हटवा दिया गया. जबकि कुछ बालिग लोगों को नाबालिग, अविवाहित लड़कियों को विवाहित बताकर उनका भी नाम सूची से कटवा दिया गया. जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ‘मैं जिंदा हूं’ का पोस्टर लेकर सड़क पर उतर गए।