गैस काण्ड : विशाखापट्‌टनम के केमिकल प्लांट में जहरीली गैस लीक, 8 की मौत और 1000 से अधिक बीमार

The Newswala | आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक केमिकल प्लांट से जहरीली गैस के लीक हो गई । विशाखापट्टनम के आरएस वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री प्लांट में केमिकल गैस के लीक होने से करीब 8 लोगों की मौत हो गई और  4 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 5 छोटे गांवों में फैल गई।  वहीं, इस जहरीली गैस से करीब 1000 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। गैस के रिसाव के बाद पूरे इलाके को खाली कराया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, गैस रिसाव के चलते आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि कई लोग अस्पताल में भर्ती किए जा रहे हैं। गोपालपट्टनम के एलजी पॉलीमर्स लिमिटेड में तड़के सुबह करीब 2:303 बजे यह हादसा हुआ, जब आसपास की कॉलोनियों के लोग सो रहे थे।

About Author

यह भी देखें  सिद्धार्थनगर में दबंग ने युवक का सिर मुड़वाया, तमाशबीन बने रहे पुलिसकर्मी

Leave a Reply

error: Content is protected !!