असम से गांजा लेकर लाररोड पहुंचे चार तस्कर गिरफ्तार

देवरिया। जिले की मईल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। असम से गांजा की खेप लेकर लाररोड पहुंचे चार गांजा तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 30 किलो गांजा बरामद हुआ। मईल पुलिस की इस कार्रवाई से लाररोड, कुंडौली व मईल क्षेत्र में गांजा की पुड़िया बेचने वाले छोटे दुकानदारों में भी हड़कम्प मच गयी है।

मईल के थानाध्यक्ष रवि कुमार रवि अपने हमराहियों विनय राय, तौसीफ खान, वकील यादव, जयशंकर यादव व महिला सिपाही प्रिया सिंह के साथ नियमित गस्त पर थे। पुलिस दल को दो पुरुष व दो महिलाये लाररोड में दिखे। ये चारो आपस में असमिया भाषा में बात कर रहे थे। पुलिस ने सन्देह होने पर उनके बैग की तलाशी ली तो चारों के पास से गांजा बरामद हुआ।

गांजा सहित पकड़े गए तस्करों में सुनील सिंह पुत्र चिलन सिंह उदल गुड़ी, असम के पास से 10 किलो गांजा और 730 रूपये , गोपाल राय पुत्र बबलू राय, वैकुर गौर, जलपाई गुड़ी, पश्चिम बंगाल के पास से 10 किलो गांजा व 610 रूपये, पंचमी राय पत्नी विनोद निवासी उदल गुड़ी के पास से साढ़े 5 किलो गांजा व 180 रूपये तथा मोनिका पत्नी अभि रम दास निवासी उदल गुड़ी के पास से साढ़े 4 किलो गांजा व 90 रूपये बरामद हुए। मईल पुलिस ने चारों गांजा तस्करों को एनडीपीएस में जेल भेज दिया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!